सपाईयों ने शहर कोतवाली का घेराव कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा भारी संख्या में शहर कोतवाली पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अभद्र व्यवहार करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया, जो कि कानूनन अपराध है। इस अपराधिक कृत्य को कारित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हेतु पार्टी द्वारा शहर कोतवाल को नामजद प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि इन अराजक तत्वों के विरुद्ध दो दिन के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तो सपा कार्यकर्ता भी शहर के विभिन्न चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस व जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, रोहित शुक्ला लल्लू, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, संतोष गोयल, झल्लू यादव, अनीस खान, मेवा लाल प्रजापति, राममिलन यादव, सभासद विनोद यादव व राकेश यादव, जाहिद अख्तर, रामजी यादव, राजकुमार यादव, प्रिंस राव, लवकुश यादव, आकाश यादव, आकांक्षा यादव, वंदना गुप्ता, मो. शाहिद, अनुराग तिवारी, अमरेश सोनकर, रविन्द्र यादव, कृपा शंकर जायसवाल, छविनाथ विश्वकर्मा, धीरेन्द्र सिंह, संदीप बिंद, ननकू मोदनवाल, अजय पटेल व विनोद कुमार इत्यादि शामिल रहे।







