श्रीश्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास जी महाराज ने कहा, शहीदों की याद में 108 कुण्डीय श्रीअती विष्णु महायज्ञ का आयोजन, श्री राम झरोखा मंदिर भेंट द्वारका धाम में 11 दिवसीय आयोजन की तैयारियां शुरू
PRAYAGRAJ NEWS: श्री राम झरोखा मंदिर भेंट द्वारका, ओखा जिला देवभूमि द्वारका सौराष्ट्र, गुजरात श्रीश्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास जी महाराज ने आज बताया कि श्री राम झरोखा मंदिर भेंट द्वारका धाम में सनातन धर्म की आस्था का महाकुंभ एवं सांस्कृतिक महोत्सव का कार्यक्रम 10 नवंबर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सिरोह के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण की कथा और श्री बालक योगेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में शहीदों की याद में 108 कुण्डीय श्रीअती विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। श्रीश्री 1008 श्री महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि श्रीधाम वृंदावन के कलाकार रामलीला एवं रासलीला का मंचन करेंगे, श्रीमद् भागवतकथा, श्रीभगवान द्वारिकाधीश की ध्वजा पूजन विधि के साथ चढाया जायेगा , अखंड श्रीराम धुन एवं श्रीसीताराम संकीर्तन,श्रीभगवान द्वारिकाधीश जी को फुल बंगला,साधु – संत – महात्माओं का नित्य प्रति भण्डारा, सभी भक्तजनो का भी नित्य प्रति भण्डारा , 11 नव निर्मित मंदिर में भगवान की स्थापना, श्रीरामार्चन पूजन महायज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।







