JHANSI NEWS: भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सनशाइन क्लब द्वारा पांचवें निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह प्याऊ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आगे पेट्रोल पंप के सामने स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें संयोजकों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संयोजकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनशाइन क्लब का निशुल्क जल सेवा अभियान निरंतर विस्तार कर रहा है। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से इस पांचवें चरण के प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने सनशाइन परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इसी भावना से ऐसे पुनीत कार्य संभव हो पा रहे हैं। प्याऊ के संयोजक प्रीति, डॉ. दीपक उपाध्याय, रश्मि एवं अरविंद लोहिया द्वारा इस सेवा कार्य का सफल संचालन किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, भारती तिगुनायक, इन्द्रा अग्रवाल, मधुलता अग्रवाल, अंजली निगम, सुष्मिता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, चन्द्रशेखर तिगुनायक, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), रामकुमार अग्रवाल, डॉ. एल.सी. अग्रवाल, अजय अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, संजीव कुमार नायक, पंकज अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, अजय निगम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव विलास गुप्ता ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।







