JHANSI NEWS: भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सनशाइन क्लब झांसी द्वारा सदर बाजार चौराहे पर ठंडे व शुद्ध आरओ पानी के कैम्पर की व्यवस्था की गई। यह पहल जिलाधिकारी की अपील के क्रम में की गई है। कार्यक्रम का आयोजन क्लब अध्यक्ष अनूप बिन्दल की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें ट्रैफिक इंचार्ज मान देवेन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल ‘काका’ के सानिध्य तथा कुसुमलता एवं संजीव अग्रवाल के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं क्लब पदाधिकारियों द्वारा फीता काटकर जल वितरण काउंटर के उद्घाटन से हुई। इसके बाद आमजन के लिए आरओ के शुद्ध एवं ठंडे पानी के कैम्पर से स्वयं पानी भरकर पीने की व्यवस्था शुरू की गई। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों—बीकेडी चौराहा, कचहरी चौराहा, जेल प्रांगण, रानी महल के पास एवं बड़ा गांव गेट के बाहर भी शीतल जल वितरण की व्यवस्था करने की योजना है। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, अजय कुमार राय, रवि पांडेय, सचिन शर्मा, राजेश अग्रवाल (मेडिसिन), सोनू अग्रवाल, लेडीज विंग सचिव साधना अग्रवाल, ट्रैफिक वॉर्डन दीपशिखा शर्मा, हेड कांस्टेबल हिमांशु कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक चीफ वॉर्डन डॉ प्रगति शर्मा ने किया, जबकि आभार क्लब सचिव कमल निगम एडवोकेट एवं निपुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।







