लोगों ने आयोजक के कार्यो की किया भूरी भूरि प्रसंशा
सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु हम सबको सजग रहना होगा- स्वामी नवल किशोर जी महाराज
PRATAPGARH NEWS: जनपद के विकास खण्ड संडवा चंद्रिका अंतर्गत ग्राम पंचायत गौहानी के पूरे मिश्रान निवासी उमाशंकर मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा एवं जीवन श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संतोषी माता मंदिर परिसर गौहानी में ब्राह्भोज एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ टीकर माफी आश्रम के 108 बटुकों के चन्दन टीका आरती के साथ पूजन के मंत्र उच्चारण करते हुए आयोजन किया। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय संत महात्मा प्रदेश के कोने कोने तथा पूरे जिलों के श्रद्धालुओं व शुभचिन्तको ने महाप्रसाद ग्रहण कर का लाभ प्राप्त किया। भंडारे के उपलक्ष्य में आयोजकों के निज निवास एवं संतोषी माता मंदिर पर भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों को संख्या में लोगो ने पहुँचकर महाप्रसाद प्राप्त किया। आयोजक जीवन श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा द्वारा सभी श्रद्धालुओं का भाव व श्रद्धा के साथ स्वागत अभिनंदन व प्रसाद का लाभ प्राप्त कराया।
यही नही सभी का श्रद्धा के साथ अंगवस्त्रम, जल पात्र व भारतीय मुद्रा देंकर अभिनन्दन किया। डॉ.राजेंद्र मिश्रा के श्रद्धा भाव के आगे पूरा जनसमुदाय श्रद्धा वनत दिखा। इस अवसर पर कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए अखाडा परिषद के रास्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर जी महाराज ने भी आयोजकों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर जी ने कहा कि यह प्रतापगढ़ वास्तव में ऐतिहासिक व सनातन का पोषक रहा है। सदियों से यहाँ के धर्म गुरुओं, व सन्त महात्माओ। का योगदान किसी से छुपा नही है। इस लिए आज भी कुछ खास वर्गों पर सनातन संस्कृति को कुचलने के लिए बड़े पैमाने पर खड़ यन्त्र रचे जा रहे है। उनको बचाने कर लिए व सनातन संस्कृति की रक्षा करने के लिए समाज को एक जूट होकर आगे आना होगा। गाय की सेवा व उनकी रक्षा के लिए उपाय करना होगा। समाज में विलुप्त हो रही परम्पराओं व की ओर लौट कर सभी को डॉ. राजेंद्र मिश्रा के परिवार के श्रद्धा भाव का अनुसरण करना होगा। तभी हमारी सभ्यता व संस्कृति बच सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आयोजक उमाशंकर मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा एवं डॉ. राजेंद्र मिश्रा द्वारा अंगवस्त्र एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि ब्राह्मभोज भंडारे में लगभग दस हजार अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विधिवत व्यवस्था की गई है। साथ ही क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर मिश्रा परिवार की भूरि भूरि प्रसंशा किया। भंडारे को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। लगभग देर रात तक चले इस भंडारे को लेकर पूरे जिले में चर्चा का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम को लेकर भक्तों में इतनी उत्सुकता थी कि जो जहां था,वही से प्रसाद लेने के लिए दौडा चला आ रहा था।
कार्यक्रम में शिव शंकर तिवारी सोहगौरा प्रांतीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा का योगदान सराहनीय रहा। साथ ही डॉ राजेंद्र ने सभी ग्रामीणों परिवारीजनों इष्टमित्रों द्वारा सहयोग के लिए जहां धन्यवाद दिया वही महाप्रसाद को ग्रहण करने वाले सभी भक्तों के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित किया।इस दौरान पूरा वातावरण व क्षेत्र भक्तिमय हो चला था। पूरा गौहानी जयकारों के घोष से गुंजायमान था। कार्यक्रम राज्य के राजगुरु श्रीकृष्ण सिंह, स्वामी प्रान्नाचार्य, स्वामी प्रभु जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद जी महाराज सहित तमाम संत महात्मा, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सांगीपुर थाना प्रभारी गौरव त्रिवेदी अपने हम राहीयो के साथ उपस्थित रहे।







