Home उत्तर प्रदेश संतोष कुमार द्विवेदी बने सिद्धार्थनगर के नए जिला सूचना अधिकारी

संतोष कुमार द्विवेदी बने सिद्धार्थनगर के नए जिला सूचना अधिकारी

2018 बैच के पीसीएस अधिकारी ने संभाला कार्यभार, मीडिया समन्वय को दी प्राथमिकता
SIDHARTHNAGAR NEWS: निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क लखनऊ द्वारा जारी निर्देश के क्रम में संतोष कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण जनपद सिद्धार्थनगर में जिला सूचना अधिकारी के पद पर किया गया है, जिसके तहत उन्होंने मंगलवार को पूर्वान्ह में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के समक्ष विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी वर्ष 2018 बैच के यूपीपीसीएस अधिकारी हैं और इससे पूर्व अंबेडकर नगर, अयोध्या एवं बहराइच जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर वहां के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा मीडिया प्रतिनिधियों से भी वार्ता कर आपसी समन्वय पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करना उनकी प्राथमिकता होगी, साथ ही जिला प्रशासन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में समन्वय बनाकर कार्य करना भी उनके दायित्वों में शामिल रहेगा।