MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, मीरजापुर ने रविवार को हरित मीरजापुर – स्वच्छ मीरजापुर – सुंदर मीरजापुर” अभियान का भव्य शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत तारकेश्वर नाथ मंदिर के पास गंगा घाट के किनारे से हुई, जहाँ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक कर प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सराेज ने बताया कि जिस तरह विश्व में ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव काफी बढ़ता जा रहा है इससे बचाव हेतु ,एक पेड मां के नाम, से अवश्य लगाए और शहर हर हरा भरा रखने में मदद करे । पूजन के उपरांत अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सभी सभासद ,कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तारकेश्वर मंदिर के पास स्थित गंगा घाट के किनारे 500 पेड़ो का रोपण कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया 35 करोड़ पौधरोपण अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का महाअभियान है। इसे सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। उन्होंने नगर के सभी जनप्रतिनिधि गण सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं नगरवासियों से “एक परिवार–एक वृक्ष” लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधा लगाना जितना आवश्यक है, उसका संरक्षण और नियमित देखभाल करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो मीरजापुर को हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने का सपना अवश्य साकार होगा। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित यह विशेष अभियान 12 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस अवधि में नगर के विभिन्न वार्डों, पार्कों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए “पेड़ लगाएँ–जीवन बचाएँ”, “हर हाथ एक पौधा, हर घर हरियाली”, हरित, स्वच्छ और सुंदर मीरजापुर” तथा “धरती माँ का यही संदेश, अधिक से अधिक करें वृक्षारोपण विशेष” जैसे नारों के साथ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा , पूर्वी मण्डल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि,सभासद अजय मोदनवाल , नीरज गुप्ता , राधे रश्याम गुप्ता ,नामित सभासद श्याम सिंह , अधिशासी अधिकारी जी लाल , नगर अभियंता विकास शुक्ला , अवर अभियंता विवेक बिंद , पालिका कर्मचारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश संकटमोचन, घुरहूपट्टी और घंटाघर वार्ड से नगर पालिका परिषद मीरजापुर ने वृक्षारोपण...







