Home आस्था श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीआईजी व एसपी ने गंगा घाटों...

श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीआईजी व एसपी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र के गंगा नदी स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, घाटों पर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों का भी निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।