एक भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित ना रहे- बीएसए अनिल कुमार
भगवतपुर में स्कूल चलो अभियान, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड भगवतपुर में स्कूल चलो अभियान ( द्वितीय चरण) और वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पीएम कंपोजिट विद्यालय भगवतपुर में आज किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह थे जबकि विशिष्ट अतिथि बीएसए प्रयागराज अनिल कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। बीएसए अनिल कुमार ने स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि एक भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि यह भी लक्ष्य है कि गत शैक्षिक सत्र से 10ः से ज्यादा नामांकन परिषदीय विद्यालयों में हो, साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा बेसिक शिक्षा विभाग वृक्षारोपण कार्यक्रम को एक मिशन के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी शिक्षक व कर्मचारी अपने – अपने विद्यालय व संबंधित क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए चाहे वह गांव हो या शहर में सड़कों के निर्माण, पेयजल, बिजली इत्यादि विकास के कार्य हो एयरपोर्ट निर्माण हो राज्य विधि विश्वविद्यालय निर्माण, विद्यालयों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना हो वे इन कार्यों को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बताया कि भगवतपुर में अब जल्द ही राजकीय आईटीआई खुलने जा रहा है नुमायांडाही में स्थित तालाब को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि अब इस क्षेत्र में इंडस्ट्रीज लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर ना जाना पड़े, यह सब इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि क्षेत्र से गुंडाराज समाप्त हो गया है और प्रदेश में कानून व्यवस्था चाक चैबंद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी भगवतपुर राकेश कुमार यादव ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया कि भगवतपुर ब्लॉक के शिक्षक नामांकन लक्ष्य व वृक्षारोपण रोपण के कार्य को पूरा करेंगे। तत्पश्चात विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तक वितरण कर उनका स्वागत किया व विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शंखधर ने किया। कार्यक्रम में शिव अवतार वरिष्ठ प्रवक्ता ( डायट), ग्राम प्रधान दिवाकर कुमार, एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार, वरिष्ठ पार्षद अखिलेश सिंह, मसूद अहमद, राजेंद्र कनौजिया, किरण सिंह, अरुण श्रीवास्तव, सरला वर्मा, बहार आलम, हरित कुमार जेदली, अखिलेश पांडे, प्रीति सेठ, गजेंद्र सिंह, उपासना सिंह, मनोज राय, संतोष तिवारी, सौरभ सिंह, अनुराग पाण्डेय, पंकज सिंह, आशुतोष सिंह, अनीता उपाध्याय, सीमा कुशवाहा, शैला अंसार,अफरोज खातून, भारती शर्मा, पंकजा ठाकुर, सविता पाण्डेय,रिसाल अहमद, फहीम खान आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।







