Home उत्तर प्रदेश मांडा क्षेत्र में खेत में जा रहे किसान की लटकते हाईवोल्टेज तार...

मांडा क्षेत्र में खेत में जा रहे किसान की लटकते हाईवोल्टेज तार ने झुलझा, शहर रेफर

PRAYAGRAJ/MANDA NEWS: मांडा क्षेत्र अंतर्गत बेदौली गांव निवासी 31 वर्षीय किसान जीतेंद्र कुमार यादव सोमवार सुबह हल-बैल लेकर खेत जा रहे थे, तभी खेत के किनारे लटक रहे हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि तार कई महीनों से झूल रहा था और इसकी शिकायत लाइनमैन व उपकेंद्र पर की गई थी। सूचना पर मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचकर तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।