MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी एवं महामंत्री सत्य व्रत सिंह चंदेल के नेतृत्व मे भारी संख्या मे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की तथा जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में टीईटी व्यवस्था लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने वर्षों तक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे शिक्षकों पर बाद में बने नियमों को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्यायसंगत नहीं है। महासंघ ने मांग की कि टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों के सेवा अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा इस संबंध में उत्पन्न विधिक विसंगतियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार आवश्यक कदम उठाए। जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी एवं महामंत्री सत्य व्रत सिंह चंदेल ने कहा कि यह संघर्ष केवल कुछ शिक्षकों का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और सेवा सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निराकरण नही किया गया तो शिक्षक समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन में अनिल कुमार त्रिपाठी, वीरभानु सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला, अनिल कुमार द्विवेदी, राजदेव सिंह, सुधांशु उपाध्याय, विमलेश कुमार अग्रहरि, कुलदीप शुक्ला, राकेश मौर्या, अभिषेक उपाध्याय, गणेश ओझा, प्रदीप तिवारी, पुरुषोत्तम दास, दिवाकर गुप्ता, अमित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार, कमलेश कुमार मनोज कुमार दुबे, सुरेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, कमलेश कुमार गिरी, दिनेश श्रीवास्तव, नवीन तिवारी, दयानंद मिश्रा, प्रशांत दुबे, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार सिंह, अमरेश दुबे, राम अवध यादव, मुकेश सिंह, एकलाख अहमद, मनोज त्रिपाठी, त्रिलोकी सिंह, सत्य प्रकाश दूबे, अजय कुमार सिंह, सूर्यकेश आनंद, जितेंद्र कुमार सिंह, मंजीत त्रिपाठी, सुरजीत सिंह, अशोक कुमार सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, भगत सिंह, संतोष कुमार पांडे, रमाकांत मौर्य, ओम प्रकाश, श्यामधर, संतोष कुमार सिंह, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, त्रिभुवन नाथ सिंह, ललित कुमार, अंकुर शुक्ला, महेश दुबे, मनीष दुबे, मनीष मिश्रा, गीता तिवारी, कविता यादव, अनीता यादव, जिया उल हक, धर्मपाल सिंह, राजीव पांडे, माधुरी शर्मा, राजू, राकेश चतुर्वेदी, ज्योति आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि ने दी है।







