डा. मुराद ने प्रधानाचार्य गुफरान अहमद के साथ पौधारोपण किया
ETAWA NEWS: इटावा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में परशियन विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं आगरा-अलीगढ़ से शिक्षक विधायक प्रत्याशी डा. मुराद अहमद खान ने अपनी टीम के साथ इस्लामिया इंटर कालेज का भ्रमण कर जनसम्पर्क के साथ पौधारोपण किया। शिक्षक विधायक प्रत्याशी डा. मुराद अहमद खान ने इस्लामियां इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गुफरान अहमद और शिक्षकों के साथ चुनाव को लेकर काफी मन्त्रणा की और सहयोग की अपील भी की। उन्होंने ने इस्लामिया कालेज की व्यवस्थायें देखकर मैनेजमेंट सहित प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों की काफी सराहना की। प्रो. डा. मुराद ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते हुए मां के नाम एक पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है ताकि यही पौधा आगे चलकर वृक्ष का रूप धारण कर सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुफरान अहमद और शिक्षकों ने प्रो. मुराद अहमद खान और उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री खान ने इस्लामियां गर्ल्स इंटर कालेज के भी भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर शिक्षक साकिब अली, मो. अतीक, जिया उल्लाह खान, नाजिश इकबाल, मोहम्मद जावेद, डा. अरशद मलिक, उमैर आदिल आदि शिक्षक मौजूद रहे।







