Home उत्तर प्रदेश शिक्षक दिवस पर जामिया सारा इस्लामिया (जेएसआई) पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान...

शिक्षक दिवस पर जामिया सारा इस्लामिया (जेएसआई) पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) शिक्षक दिवस के अवसर पर जेएसआई पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक सगीर खाकसार के नेतृत्व में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पचपेड़वा के चेयरमैन रवि कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा नेता महबूब आलम खान  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि चेयरमैन रवि कुमार वर्मा ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और बेहतर भविष्य की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की। चेयरमैन रवि कुमार वर्मा ने अपनी ओर से विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया तथा उन्हें उपहार भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। विशिष्ट अतिथि महबूब आलम खान ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। विद्यालय के प्रबंधक सगीर खाकसार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।