मुख्य मार्ग पर जलभराव व कीचड़ से आवागमन बाधित, स्कूली बच्चों और किसानों को हो रही परेशानी
SANGRAM GARH NEWS: विकास खंड क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में मुख्य मार्ग पर भारी कीचड़ और गंदगी जमा होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के बाद सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यही गांव से बाहर निकलने का एकमात्र मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे विद्यालय जाते हैं तथा किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं। सड़क पर कीचड़ और गंदगी के कारण आए दिन फिसलने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से सफाई और मार्ग की व्यवस्था दुरुस्त कराने की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है शिकायतकर्ता में महेश कुमार शुक्ला संतलाल सरोज। रंजन पटेल मुकेश सरोज नन्हेंलाल पटेल अमित तिवारी पुट्टी शुक्ला आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सफाई कराकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और स्कूली बच्चों, किसानों व अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बयान
विकासखंड अधिकारी रामपुर संग्रामगढ़ विजय शंकर मणि ने बताया कि मामले की जानकारी है बारिश के कारण सफाई नहीं हो पाई एक-दो दिन के बाद सफाई का कार्य चालू कर दिया जाएगा







