संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामापुर गांव का मामला, पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
SANGRAMGARH NEWS: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी कमलेश पटेल ने अपनी लगभग 20 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कमलेश पटेल के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उनकी पुत्री खुशबू पटेल को गांव निवासी राम आसरे धुरिया का पुत्र रिषभ धुरिया शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि जाते समय युवती घर में रखे जेवरात भी अपने साथ ले गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इस घटना में राम आसरे धुरिया, भगवती प्रसाद धुरिया, पवन धुरिया और अतुल धुरिया ने भी सहयोग किया। पीड़ित की शिकायत पर संग्रामगढ़ पुलिस ने 28 जुलाई 2026 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







