Home उत्तर प्रदेश शराब के नशे में महिला से मारपीट और गाली-गलौज, मुकदमा दर्ज

शराब के नशे में महिला से मारपीट और गाली-गलौज, मुकदमा दर्ज

SANGRAMGARH NEWS: थाना क्षेत्र के ग्राम किँधौली निवासी मालती देवी पत्नी मुकेश कुमार निर्मल ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही रामसिंह के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 19 अगस्त 2026 को शाम करीब पांच बजे मालती देवी बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान रामसिंह शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर संग्रामगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह यादव को सौंपी गई है।