Home उत्तर प्रदेश विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

PRAYAGRAJ NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपना चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, अंदावा चैराहा, झूंसी, प्रयागराज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 14 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनेक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। प्रमुख रक्तदाताओं में शशांक शेखर सिंह, राज तिलक सिंह, सत्यम भारतीय, रंजीत कुमार, पी. नागाबाबू, धीरज यादव, जय सिंह, मोहित यादव, अंकित सिंह यादव, दीप नारायण सिंह, डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, विकास कुशवाहा, सोनू कुमार भारतीय, शिवम वर्मा, विकास कुमार एवं सूरज दुबे शामिल रहे। रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, कॉफी मग, पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन बताया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकता है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।” कार्यक्रम के अंत में रक्त केंद्र निदेशक डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।