Home उत्तर प्रदेश विधायक राजमणि कोल ने प्रेस वार्ता कर विधानसभा कोरांव की गिनाई उपलब्धियां

विधायक राजमणि कोल ने प्रेस वार्ता कर विधानसभा कोरांव की गिनाई उपलब्धियां

शिक्षा, पानी, सड़क, बिजली पर हुए काम बताए कहा विकास ही प्राथमिकता
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने मंगलवार शाम कोरांव बाजार स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2022 से 2025 तक विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।विधायक राजमणि कोल ने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति तक शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी पहुंचाना है। इसी लक्ष्य के साथ वह कोरांव को एक विकसित विधानसभा बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों को अभूतपूर्व बताया। इसमें अटल आवासीय विद्यालय और दो राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपनी निधि से 46 विद्यालयों के भवन निर्माण और 12 विद्यालयों में सोलर प्लांट लगवाने का काम किया है। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 28,200 मीटर इंटरलॉकिंग, पीडब्ल्यूडी से 16 नई सड़कों का निर्माण, सात भवन निर्माण कार्य, 257 हैंडपंप, 143 सोलर स्ट्रीट लाइट, 386 सोलर हाई मास्टर लाइट, 12 नाली निर्माण कार्य, 57 बिजली ट्रांसफार्मर और पांच पुलिया निर्माण कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा, तीन पुलों का निर्माण और पीडब्ल्यूडी की चार सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया है। सात ट्राईसाइकिल भी वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 195 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। राष्ट्रीय राजमार्ग से पांडेपुर मार्ग का चौड़ीकरण, बेलन कैनाल मार्ग का चौड़ीकरण, रोड सेफ्टी कार्य, पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर 35 पुलिया, 5 मिनी सेट और 2 निरीक्षण भवन मरम्मत कार्य भी प्रस्तावित हैं। विधानसभा कोरांव में एक हेलीपैड भी प्रस्तावित है। विधायक ने यह भी बताया कि 3 कम्युनिटी सेंटर, 6 पुलिया, एक रपटा और 1980 मीटर इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। उन्होंने उन गांवों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का काम किया है, जहां नहरों का पानी नहीं पहुंचता था, इसके लिए नहरों की रिमॉडलिंग और मरम्मत कराई गई है। राजमणि कोल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा कोरांव को विकास की रफ्तार में आगे बढ़ाया है और सभी गांवों तक विकास कार्य पहुंचाए जा रहे हैं।