Home उत्तर प्रदेश एड-ए-मम्मा ने आईपी सिगरा मॉल, वाराणसी में शुरु किया अपना नया स्टोर

एड-ए-मम्मा ने आईपी सिगरा मॉल, वाराणसी में शुरु किया अपना नया स्टोर

VARANASI NEWS: बच्चों के लिए पर्यावरण-अनुकूल (सस्टेनेबल) कपड़ों और लाइफस्टाइल ब्रांड, एड-ए-मम्मा  ने वाराणसी के आईपी सिगरा मॉल में अपना पहला एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (म्ठव्) शुरू किया है। यह लॉन्च प्रमुख बाजारों में ब्रांड के लगातार हो रहे रिटेल विस्तार को दर्शाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उभरते हुए कमर्शियल हब्स और बेहतरीन संभावनाओं वाले टियर-2 शहरों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाना है। अभिनेत्री और बिजनेसवुमन आलिया भट्ट द्वारा शुरू किया गया एड-ए-मम्मा  अब परिवारों के लिए एक पसंदीदा ब्रांड बन गया है। इसकी शुरुआत बच्चों के पर्यावरण-अनुकूल कपड़ों से हुई थी, लेकिन अब यहाँ माँ बनने वाली महिलाओं के कपड़े, खिलौने, किताबें, और छोटे बच्चों की देखभाल के प्रोडक्ट्स (बेबी केयर) भी मिलते हैं। ब्रांड का हर प्रोडक्ट श्नेचर-फर्स्टश् (प्रकृति को प्राथमिकता देने वाली) सोच पर आधारित है, जो शुरुआती उम्र से ही बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और सचेत रहने के लिए प्रेरित करता है ताकि बच्चे बचपन से ही पर्यावरण से प्यार करना सीखें। वाराणसी में यह नया स्टोर खुलने से ग्राहकों के लिए खरीदारी करना आसान हो जाएगा। ब्रांड के लिए ऑफलाइन यानी सीधे दुकान से खरीदारी का अनुभव बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे लोग ब्रांड को बेहतर तरीके से जान पाते हैं, भरोसा बढ़ता है और वे चाहे दुकान से हो या ऑनलाइन बार-बार खरीदारी करते हैं। प्राकृतिक चीजों से बने और आरामदायक डिजाइन वाले प्रोडक्ट्स के साथ, एड-ए-मम्मा ऐसी चीजें बनाता है जो बच्चों के लिए सुरक्षित, समझदारी भरी और हमारे पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं। आईपी सिगरा मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित यह स्टोर 1222 वर्ग फुट में फैला है और यह ब्रांड का एक खास आउटलेट है। इसे एक बेहद खुशनुमा और स्वागत करने वाले अंदाज में डिजाइन किया गया है, जिसमें एड-ए-मम्मा की खास प्रकृति से प्रेरित झलक मिलती है। प्राकृतिक बनावटी टेक्स्चर, सौम्य रंगों और कहानियों जैसी सजावट का इस्तेमाल करके इस जगह को ऐसा रूप दिया गया है, जहाँ बच्चे आजादी से घूम-फिर सकें और माता-पिता आसानी से ब्रांड के बेहतरीन प्रोडक्ट्स को देख और समझ सकें। स्टोर के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, एड-ए-मम्मा की फाउंडर (संस्थापक) आलिया भट्ट ने कहा, “वाराणसी में अपना पहला एड-ए-मम्मा स्टोर खोलना हमारे लिए बेहद खास है। हर नया स्टोर हमारे लिए परिवारों के और करीब आने और उस चीज को उनके साथ शेयर करने का एक मौका है, जिसे हमने बहुत प्यार और देखभाल से बनाया है। मूल रूप से, हमारे ब्रांड का मकसद बच्चों के लिए ऐसे समझदारी भरे प्रोडक्ट्स बनाना है, जो असल और रोजमर्रा की जिंदगी में पूरी तरह फिट बैठें। इस  तरह का एक स्टोर होने का मतलब है कि लोग यहाँ आ सकते हैं, वक्त बिता सकते हैं और खुद इसका अनुभव कर सकते हैं। मैं यह देखने के लिए बहुत उत्सुक हूँ कि यहाँ के परिवार एड-ए-मम्मा से कैसे जुड़ते हैं और इसे अपना बनाते हैं। यह स्टोर एड-ए-मम्मा के लगातार बढ़ते हुए प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज पेश करता है। यहाँ प्राकृतिक कपड़ों से बने 0 से 14 साल तक के बच्चों के कपड़े, मैटरनिटी वियर (गर्भवती महिलाओं के कपड़े), खिलौने, किताबें, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज और हाल ही में लॉन्च की गई सुरक्षित और केमिकल-मुक्त बेबी केयर रेंज उपलब्ध है। सभी जरूरी चीजों को एक ही छत के नीचे लाकर, यह स्टोर परिवारों के लिए पर्यावरण-अनुकूल और समझदारी भरे विकल्प चुनना बेहद आसान बनाता है। अपनी लंबी अवधि की विकास योजना के हिस्से के रूप में, एड-ए-मम्मा प्रमुख बाजारों में लगातार अपने स्टोर्स का विस्तार कर रहा है। अलग-अलग कैटेगरीज और नए शहरों में अपनी बढ़ती मौजूदगी के साथ, यह ब्रांड देश भर के परिवारों के लिए एक भरोसेमंद और पर्यावरण अनुकूल लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में लगातार मजबूत हो रहा है।