Home उत्तर प्रदेश विधायक जाहिद बेग ने किया मदरसा में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

विधायक जाहिद बेग ने किया मदरसा में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन कर विधायक ने मदरसा शम्शिया तेगिया के बच्चों को किया समर्पित
BHADOHI NEWS: नगर के मर्यादपट्टी स्थित मदरसा शम्शिया तेगिया में विधायक जाहिद बेग के निधि से एक सोलर पावर प्लांट लगाया गया। समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने मदरसे में पहुंचकर लगाए गए सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन कर मदरसे के बच्चों व शिक्षकों को समर्पित कर दिया। इस दौरान विधायक जाहिद बेग ने कहा कि मदरसा में सोलर पावर प्लांट लगाए जाने का उद्देश्य यह है कि इसको आत्मनिर्भर बनाना और निर्बाध बिजली प्रदान करना है। यह कदम हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली की समस्या दूर करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मदरसा में सोलर पावर प्लांट लगाए जाने के बाद इससे बिजली बिल में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण होगा। इसके साथ ही साथ मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भी बच्चों को इस भीषण गर्मी के मौसम में पंखा आदि से कक्षाओं में हवा मिलती रहेगी। सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक जाहिद बेग का मदरसे के प्रिंसिपल व शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना फैसल हुसैन असर्फी, मौलाना कुतुबुद्दीन मिस्बाही, नुरैन खां, अयूब अंसारी बाबू, खुर्शीद खां, नेहाल हबीबी व जुबैर खां आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।