Home उत्तर प्रदेश विधवा ने पड़ोसी पर जमीन कब्जा कर सुवरबाड़ा बनाने का लगाया आरोप,...

विधवा ने पड़ोसी पर जमीन कब्जा कर सुवरबाड़ा बनाने का लगाया आरोप, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे की एक विधवा महिला का आरोप है कि उसके मकान के सेहन के सामने कुछ पड़ोसी जमीन पर कब्जा कर सुवर बाड़ा बना दिया है जिससे दरबाजे के सामने गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिसका विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर आमादा हो जाते हैं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के राम लाल का पुरवा निवासी कमला देवी पत्नी स्व दिलीप ने सोमवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके मकान के सेहन की जमीन में अवैध कब्जा कर पड़ोस के कुछ लोग अवैध रूप से सुवर बाड़ा बना लिया है, जिससे उसके दरवाजे के सामने गंदगी रहती हैं, पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा हो जाते है, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।