Home उत्तर प्रदेश विद्युत संविदाकर्मी से मारपीट में आधा दर्जन पर केस दर्ज

विद्युत संविदाकर्मी से मारपीट में आधा दर्जन पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: विद्युत संविदाकर्मी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के दीवानी वार्ड निवासी प्रशान्त मिश्र पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह सांगीपुर के विद्युत उपकेंद्र भैंसना में नौकरी करता है। पीड़ित का आरोप है कि बीती सत्ताईस जून की रात करीब नौ बजे वह सड़क पर टहलने निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए पीठापुर शाहबरी निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ तूफान व जन्मेजय उर्फ मेजर पुत्रगण शमशेर सिंह, तेज प्रताप उर्फ सत्यम व कुंवर तेज प्रताप सिंह पुत्रगण जितेन्द्र सिंह, लवकुश पुत्र राम बहादुर तथा सिलोखर निवासी मनीष सिंह ने एकराय होकर पीड़ित पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पीड़ित को जमकर मारापीटा। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। आरोपीगण गाली व जानलेवा धमकी देते चले गये। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।