Home उत्तर प्रदेश विंध्यवासिनी धाम पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया, सुरक्षा व्यवस्था का किया...

विंध्यवासिनी धाम पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार को सपरिवार माँ विंध्यवासिनी धाम, विंध्याचल में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माँ विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद एडीजी मोर्डिया ने मंदिर परिसर और गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर के साथ-साथ पक्काघाट क्षेत्र का भी भ्रमण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा इंतजामों को परखा। इस दौरान एडीजी ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ विंध्याचल धाम में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। एडीजी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और चाक-चौबंद करने के निर्देश भी दिए।