PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड बाबागंज के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय सराय खान देव में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीरज मिश्रा (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सराय खान देव) तथा विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बाबागंज आशीष मिश्रा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के प्रवक्ता डॉ. सतीश चंद्र तिवारी एवं श्री करुणेश शुक्ला उपस्थित रहे। अतिथियों का बैज अलंकरण कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्वागत गीत एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को प्रमाणपत्र, मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. सुन्दरम श्रीवास्तव (सहायक शिक्षक, कम्पोज़िट विद्यालय पुरनेमऊ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड बाबागंज के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन— राहुल मौर्य, बबलू सोनी, विनोद कुमार यादव एवं रामकांत मिश्र सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण व पीएमश्री विद्यालय गजाधरपुर के प्रभारी सन्तलाल जी व विहार ब्लॉक के पीएमश्री विद्यालय के प्रभारी गुप्ता सर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ शुक्ला एवं उनकी टीम- मो• मोबीन अंसारी ,ओम प्रकाश, जयकुमार गौड़, राकेश कुमार गुप्ता,हैदर अली,संजय कुमार तिवारी,अभय कुमार, अनुराग पाण्डेय, सुषमा मौर्य,बाॅबी मिश्रा सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रदर्शित किया।







