प्रयागराज। सिसंई के ग्राम सभा हुसैनपुर में 28 मार्च को श्मनरेगा बचाओ चैपालश् का भव्य आयोजन किया गया। चैपाल के दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा की बदहाली और कमरतोड़ महंगाई को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को खत्म करने की साजिश रच रही है। आज मनरेगा मजदूरों को न समय पर काम मिल रहा है और न ही उचित मजदूरी। बजट में कटौती कर गरीबों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसान और मध्यम वर्ग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमी से बेहाल है। खेती-किसानी ठप होने की कगार पर है क्योंकि डीजल आम आदमी की पहुँच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा, सरकार ने उज्ज्वला के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए,लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ा दी हैं।कि गरीब को गैस मिलना न मिलने के बराबर हो गया है। खाली पड़े सिलेंडर आज सरकार की विफलता की कहानी बयां कर रहे हैं।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मनरेगा को बचाने और महंगाई के खिलाफ अपनी लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएंगे। चैपाल के अंत में उपस्थित लोगों ने एक सुर में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय एवं अध्यक्षता जिलासचिव रमेश मौर्या ने किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पटेल,डा.अमर सिंह पटेल,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,शिव प्रसाद मौर्या,बेचू लाल,प्रभात कुमार,राकेश कुमार,जगजीत प्रसाद,ओमप्रकाश,आनन्द कुमार,अनिल कुमार,चन्द्र प्रकाश, उर्मिला सिंह,चाइना देवी,उमा,अनुष्का,लालती देवी,कशिश,शीला मौर्या,राम पत्ती,सोनी,शिव देवी,काव्या,सुनीता,शांती देवी,मनु,तनु,अर्पिता,पूनम,सरोजा देवी,आदि लोग उपस्थित रहे।







