Home उत्तर प्रदेश वर्मा क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

वर्मा क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

फोटो-केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलते इविवि के पूर्व क्रिकेट कोच देवेश मिश्र

केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता

PRAYAGRAJ NEWS: वर्मा क्लब ने भानु प्रताप क्लब को दो विकेट से हराकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।  चक हरिहर वन झूंसी स्थित भानु प्रताप क्लब मैदान पर सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 25 ओवर में दो विकेट पर 166 रन (नितिन 66 नाबाद, प्रत्यूष त्रिपाठी 37 नाबाद, ओम जायसवाल 31, गौरव यादव 1/16, अंकुश सिंह 1/32) बनाए। जवाब में वर्मा क्लब ने 24 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन (अंकुश सिंह 55, श्रेयांश शुक्ला 45, अर्पित यादव 18, गोलू सिंह 3/29, श्रेयांश शर्मा, अर्णव सिंह राजपूत व प्रतीक सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। आयोजन सचिव विपिन कुमार यादव ने माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। संचालन सचिव प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर धीरज सिंह, श्यामू भारतीय, पवन कुमार वर्मा, मोहम्मद नबी, रामचंद्र यादव एवं मुकेश भारतीय आदि मौजूद रहे।