विकास कार्यो पर रहा जोर, नकल को किया खत्म वर्ष 2008 में प्रयागराज में सीडीओ, फिर कौशाम्बी – गाजीपुर के बने डीएम, सहारनपुर – कानपुर कमिश्नर और सीईओ नोएडा भी रहे
PRAYAGRAJ NEWS: लंबे समय के बाद तीर्थराज प्रयागराज को बेहतर कमिश्नर डा लोकेश एम मिले है जो विकास कार्यो, योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर सदैव गंभीर रहते है। अभी तक के अपने कार्यकाल में नवनियुक्त कमिश्नर डा लोकेश एम ने कौशाम्बी और गाजीपुर जैसे नकल के लिए विख्यात जिलों से नकल की जडें उखाड़ दी थी तो कमिश्नर रहते हुए सहारनपुर और कानपुर मण्डल में कई उल्लेखनीय कार्य किया था। नवनियुक्त कमिश्नर डा लोकेश एम बेंगलुरु के रहने वाले है। इनका जन्म चार अप्रैल 1976 को हुआ था। बैचलर आफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस)की पढाई के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी की और 2005 आईएएस बैच में चयनित हुए। वर्ष 2006 में अलीगढ में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, 2008 में सीडीओ प्रयागराज, 2009 में कौशाम्बी डीएम, गाजीपुर डीएम सहित अन्य पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है। सहारनपुर और कानपुर कमिश्नर, नोएडा अथारिटी के सीईओ सहित अन्य पदों पर कार्य कर चुके है। प्रयागराज में सीडीओ रहते हुए पिछडे ब्लाकों में विकास कार्यो पर जोर, लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क शिविर लगवाना, पेयजल जैसी गंभीर समस्याओ के त्वरित निस्तारण पर जोर देते थे।







