डी.सी.ओ.ने किसानों से अपील की, ऑनलाइन सदस्यता पर मिलेंगे विशेष लाभ
KUSHINAGAR NEWS: जिला गन्ना अधिकारी ऋहुदा सिद्दीकीऋ ने बताया कि 20 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाकर गन्ना विभाग पोर्टल पर दर्ज किसानों की कृषि योग्य भूमि का राजस्व विभाग की ।च्प् के माध्यम से मिलान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के गाटाध्खतौनी का विवरण राजस्व अभिलेखों से मेल नहीं खा रहा, उनसे संबंधित दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। जांच के बाद छूटे गाटे जोड़े जाएंगे और गलत दर्ज गाटे हटाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य डाटा शुद्धिकरण कर वास्तविक किसानों को ही गन्ने की पर्चियां जारी करना है। क्ब्व् ने किसानों से अपील की कि ग्राम स्तरीय सर्वे-सट्टा के दौरान 63 कॉलम में अपने गाटों का मिलान जरूर कर लें। कोई गाटा छूटा हो तो उसका राजस्व अभिलेख क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षक को दें।
’गन्ना समिति सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन’
इच्छुक किसान ीजजचरूध्ध्मदुनपतल.बंदमनच.पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभ में सिर्फ ₹21 सदस्यता शुल्क लगेगा, शेष ₹200 की अंशपूंजी पहली पर्ची के भुगतान से काटी जाएगी।
’महिला किसानों को विशेष सुविधा’
महिला गन्ना समिति सदस्यों को गन्ना पर्ची जारी करने में प्राथमिकता दी जाएगी। पेड़ी गन्ने की 100ः पर्चियां शुरुआती दोनों पक्षों में और पौधा गन्ने की पर्चियां 7 से 9 पक्षों में जारी की जाएंगी। जिला गन्ना अधिकारी ने सभी गन्ना किसानों से समय से अभिलेख सत्यापन कराने और समिति की सदस्यता लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।







