Home उत्तर प्रदेश वध के लिए ले जाए जा रहे 28 गोवंश के साथ गो-तस्कर...

वध के लिए ले जाए जा रहे 28 गोवंश के साथ गो-तस्कर गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक
अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है. उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।  बुधवार को थाना लालगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ट्रक चालक द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिसकर्मियों के उपर ट्रक चढ़ाने का प्रयास करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया गया । इस पर पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेडीकठारि के पास से ट्रक वाहन में क्रुरता पूर्वक बान्ध कर ले जा रहे 28 राशि गोवंश के साथ अभियुक्त सरफुद्दीन पुत्र बबलू उर्फ मंसहुदी निवासी ग्राम-मखदुमपुर ,थाना-खुटहन, जनपद-जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद किया गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।