Home उत्तर प्रदेश लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के भाई का मुंबई...

लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के भाई का मुंबई में का निधन

रविवार को मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार, मैदागिन हरिश्चंद्र कॉलेज से निकलेगी शव यात्रा
JAUNPUR NEWS: शाहगंज तहसील क्षेत्र के छताईकला निवासी एवं लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह के छोटे भाई नीतेन्द्र सिंह का मुंबई में निधन हो गया। इस समाचार से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन मुंबई से पार्थिव शरीर लेकर बनारस पहुंच रहे हैं जहां रविवार को मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि उनके छोटे भाई श्री नीतेन्द्र सिंह का शनिवार को मुंबई में आकस्मिक निधन हो गया।  उन्होंने जानकारी दी कि पार्थिव शरीर को मुंबई से बनारस लाया जा रहा है। दिवंगत नीतेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार 24 मई रविवार को दोपहर 12 बजे बनारस के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। इसके पूर्व शव यात्रा मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र कॉलेज से मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान करेगी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपनी पत्नी और बच्चों को अकेला छोड़ गए। उनके अचानक चले जाने से परिवार गहरे शोक में डूब गया है। पूरा परिवार और क्षेत्र इस अपार दुख से सहम गया है।