Home उत्तर प्रदेश लालगंज पुलिस से भिड़ा 25 हजार का इनामी गो-तस्कर, मुठभेड़ में गिरफ्तार

लालगंज पुलिस से भिड़ा 25 हजार का इनामी गो-तस्कर, मुठभेड़ में गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में थाना लालगंज पुलिस ने आज भोर में  नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड पर पुलिस टीम ने 25 हजार के वांछित गो-तस्कर गुफरान पुत्र ईशा को घेरने का प्रयास किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। पूछताछ में बताया कि गुफरान मूल रूप से भदोही के गोपीगंज का रहने वाला है और वर्तमान में रोहतास, बिहार में रहता है। वह MP-प्रयागराज बॉर्डर से सस्ते में गोवंश खरीदकर बिहार में महंगे दाम पर बेचता था। अभियूक्त के कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा ₹37,500 नकद बरामद हुए।  पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ लालगंज जिगना और विंध्याचल थानों में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।