MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद में तैनात 59 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें कई चौकी और थाना प्रभारियों के साथ-साथ पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में उपनिरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण सूची में थाना चुनार, कोतवाली देहात, विंध्याचल, लालगंज, जमालपुर, हलिया, कछवां, राजगढ़, जिगना, मड़िहान, ड्रमंडगंज समेत विभिन्न थानों और पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिसकर्मियों में भी हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से थाना और चौकी स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।







