उज्जवल, सिद्धू व पीयूष गेंदबाजी में चमके
PRAYAGRAJ NEWS: सेंट पीटर्स क्लब और सोनमती क्लब ने सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक प्राप्त किए। सेंट पीटर्स क्लब के रोशन कुशवाहा (170 रन, 88 गेंद, सात चौके, 19 छक्के) और लक्ष्य यादव (116 रन, 77 गेंद, 16 चौके, दो छक्के), शार्प क्लब के आयुष यादव (159 रन, 79 गेंद, 12 चौके, 14 छक्के), सोनमती क्लब के दिव्यांश (131 रन, 82 गेंद, 17 चौके, छह छक्के) और इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के अमन सिंह (121 रन, 79 गेंद, 21 चौके, चार छक्के) ने शतकीय पारी खेली, जबकि इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के उज्ज्वल गुप्ता (7-0-75-5), सेंट पीटर्स क्लब के सिद्धू सैनी (7.1-1-53-4) और शार्प क्लब के पीयूष मिश्रा (6.3-0-53-4) गेंदबाजी में चमके। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में सेंट पीटर्स क्लब ने 46.3 ओवर में 429 रन (रोशन कुशवाहा 170, लक्ष्य यादव 116, सौम्य तिवारी 39, शिवांश पांडेय 23, पीयूष यादव 4/53, ओम यादव 2/63, फैजान हमीद 2/65) बनाए। जवाब में शार्प क्लब की पूरी टीम 37.1 ओवर में 251 रन (आयुष यादव 159, रोहित यादव 22, सिद्धू सैनी 4/53, शिवांश पांडेय 2/31, लक्ष्य यादव और मोहम्मद इस्माइल एक-एक विकेट) पर सिमट गई। रोशन कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
झूंसी स्टेशन स्थित सोनमती क्लब मैदान पर सोनावती क्लब में 37.4 ओवर में 305 रन (दिव्यांश 131, आयुष त्रिपाठी 60, अर्पित राय 45, आदर्श सिंह 32, उज्ज्वल गुप्ता 5/75, सौरभ प्रताप सिंह 3/64) बनाए। जवाब में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल क्लब की टीम 31.5 ओवर में 252 रन (अमन सिंह 131, सौरभ प्रताप सिंह 45, सद्भाव यादव 28, शिवम केसरवानी 3/45 आर्यन प्रजापति 2/37, दिव्यांश 2/39) पर सिमट गई। दिव्यांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







