Home उत्तर प्रदेश रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर का नगर में स्वागत

रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर का नगर में स्वागत

JHANSI NEWS: रोटरी क्लब ऑफ झांसी के तत्वावधान में रोटरी इंटरनेशनल (भारत-नेपाल) के डायरेक्टर रोटे. पीडीजी वासुदेव गोलियांन एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर इलेक्ट रोटे. राजीव मित्तल के झांसी आगमन पर स्थानीय होटल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटे. डॉ. सतीश अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि रोटे. वासुदेव गोलियांन ने अपने संबोधन में रोटरी इंटरनेशनल द्वारा विश्वभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा मानवीय सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज सेवा में रोटरी की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर रोटे. डॉ. सतीश अग्रवाल, पी.के. भटनागर, देवप्रिया उक्सा, महेश अग्रवाल, सीताराम श्रीवास्तव, ललित जैन, अनिल पांडे एवं प्रदीप साहू ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन रोटे. सी.बी. राय ‘तरुण’ ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन क्लब सचिव रोटे. डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। समारोह में झांसी के रोटरी के पांचों क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें रोटे. डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, रोटे. विजय कुमार खरे, मानसी अग्रवाल, राजेश दुबे, अतुल दुबे, प्रदीप साहू, आलोक गर्ग, चितरंजन गोस्वामी, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), रामदयाल सहित अनेक रोटेरियन शामिल रहे।