PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत द्वारा मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए ANHA ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, विशेषकर महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी सेवा एवं समर्पण की भावना का परिचय दिया। क्लब के संस्थापक रो. शशांक जैन ने बताया कि क्लब के इस शिविर में बड़ी संख्या में सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के रीजनल हेड रो. सौरभ पुरी का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। क्लब की अध्यक्ष रो. डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं उपस्थित सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ मानव सेवा है और यह किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। क्लब की सचिव रो. प्रीति जैन ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ, सुरक्षित रक्तदान की प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर के चेयरमैन रो. तुषार गुप्ता ने कहा कि नियमित एवं सुरक्षित रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। क्लब के उपाध्यक्ष रो. अंकित अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत समाजहित में निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। क्लब के डायरेक्टर रो. कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इनमें रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सीए मनीष अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, तुषार गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, पंकज अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, मोहम्मद इमरान, कन्हैया अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नमन अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, निधि अग्रवाल, श्रेयांश जैन, सुस्मिता जैन एवं विजय केसरवानी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त सचिव रोटेरियन दीप्ति गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब के कोषाध्यक्ष कृष्णा मुरारी प्रजापति की ओर से सभी रक्तदाताओं के लिए पौष्टिक अल्पाहार एवं पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत ने भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।








