सपा प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से मिल सौंपा ज्ञापन
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र करछना का प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा से मिलकर रैपुरा गांव में पीड़ित पाल परिवारों के आगजनी में नष्ट हुए व्यक्तियों के सामान एवं आवास हेतु राहत प्रदान न किए जाने पर अफसोस जाहिर किया। ज्ञात हो कि विगत 13 मई 2026 को प्राकृतिक आपदा आंधी तूफान से दर्जनों परिवारों के आवास एवं गृहस्थी जलकर खाक हो गए परन्तु सभी परिवार सरकारी सहायता के लिए दर-दर ठोकरे खा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष करछना ननकेश बाबू एवं जिला महासचिव इंजीनियर जगदीश सिंह यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सरकारी सहायता एवं आवास दिलाने का आश्वासन दिया था उसी परिपेक्ष में आज सपा का प्रतिनिधिमंडल, उपजिलाधिकारी करछना से मिलकर ज्ञापन सौपा। प्रतिनिधि मंडल में धर्मेंद्र सिंह यादव, राम सेन, रमेश पाल, रामपाल प्रजापति, देवानंद एडवोकेट, दिनेश कुमार यादव, कन्हैया लाल पाल, शिवेन्द्र पाल, श्रीकांत भारतीय, सुधीर कुमार, बबलू यादव सहित दर्जनों पार्टी के नेताओं ने मिलकर ज्ञापन सौपा। उपजिलाधिकारी करछना ने तत्काल जांच करवा कर पीड़ित परिवारों को सहायता तथा आवास उपलब्ध कराने का वचन दिया।







