PRAYAGRAJ NEWS: सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, जिला प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह के नेतृत्व में शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली के दर्शन एवं भोग अर्पण के साथ हुई। इसके उपरांत बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। शरबत के साथ-साथ बूंदी एवं बिस्कुट का भी वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने उत्साहपूर्वक शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
यह सेवा कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया, जिसे सफल बनाने में महिला शिक्षिकाओं एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कई दिनों की मेहनत और सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। इस अवसर पर जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी एवं नगर से संदीप कुशवाह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में अल्का जायसवाल, मोनिका द्विवेदी, पूनम यादव, रचना भटनागर, शुचिता पाण्डेय, अलका शर्मा, कल्पना शुक्ला, सरिता सिन्हा, श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना, संतोष दुबे, गीता, सीमा, कहकंशा, प्रीति सिंह, पूजा पटेल, कल्याणी कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।







