Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता मधुरिमा तिवारी को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के...

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता मधुरिमा तिवारी को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (मंत्री दर्जा) सोहन श्रीमाली ने वर्ष 2025 के राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती की प्रधानाध्यापिका  मधुरिमा तिवारी को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष श्रीमाली ने मधुरिमा तिवारी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मधुरिमा तिवारी का कार्य केवल जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके कुशल नेतृत्व और समर्पण से रानी कर्णावती विद्यालय आज जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शुमार हो गया है। सोहन श्रीमाली ने कहा कि सरकार ने भी उनके योगदान को सराहा है। उन्हें माननीय मुख्यमंत्री के हाथों राज्य पुरस्कार तथा राष्ट्रपति जी के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। आज उन्हें सम्मानित करते हुए गुरु की अनुभूति हो रही है। ऐसे शिक्षक शिक्षा क्षेत्र के अनमोल रत्न हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।