कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले 50 विद्यार्थियों को किया गया प्रोत्साहित
MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत धौरहा अंतर्गत रैकरी स्थित राधेश्याम आगवेंद्र इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने शनिवार को लगभग 50 विद्यार्थियों को निःशुल्क किताबें वितरित कीं। यह वितरण कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के वादे के तहत किया गया। कॉलेज प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा को लगन के साथ ग्रहण करना चाहिए और इसके प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि ये बच्चे ही भविष्य के कर्णधार होंगे। निःशुल्क किताबें पाकर विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की। किताब पाने वालों में से एक डाली सिंह ने बताया कि ये किताबें उनकी पढ़ाई में काफी मददगार साबित होंगी और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी सहयोग करेंगी। सभी बच्चों ने एक साथ कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन करेंगे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसनारायण सिंह, लिपिक बाबूलाल, रविंद्र भारती, सुप्रिया सिंह, सुमन लता, आराधना सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







