Home उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री बनने पर विधायक कृष्णा पासवान को स्मारक समिति ने दी शुभकामनाएं

राज्यमंत्री बनने पर विधायक कृष्णा पासवान को स्मारक समिति ने दी शुभकामनाएं

ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल पर आयोजित हुई बैठक

सदस्यों ने खुशी जताकर किया सम्मान
FATEHPUR NEWS: खागा विधायक कृष्णा पासवान के राज्यमंत्री बनने पर मंगलवार को गढ़ी स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल पर ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने की। बैठक में समिति के मंत्री राम प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक कृष्णा पासवान को मंत्रिपरिषद में स्थान मिलने से समिति के सदस्यों में खुशी की लहर है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन का आभार जताते हुए कहा कि चार बार के विधायक को उनकी मेहनत और जनसेवा का सम्मान मिला है। समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि विधायक का समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और संघर्ष ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। उन्होंने स्मारक स्थल के विकास कार्यों में विधायक के योगदान की सराहना की। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर अशोक सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, संतराम सिंह, मंगल सिंह, ध्रुव सिंह, रमेश सिंह, प्रदीप सिंह, कमलेश सिंह, केशनपाल सिंह, मानसिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुमन सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।