Home उत्तर प्रदेश राज्य पेयजल एवम स्वच्छता मिशन के तहत बच्चों को किया जागरूक ड्राइंग...

राज्य पेयजल एवम स्वच्छता मिशन के तहत बच्चों को किया जागरूक ड्राइंग प्रतियोगिता में अव्वल छात्र

237
0

नितिन जायसवाल
बबुरी, चंदौली। राज्य पेयजल तथा स्वच्छता मिशन द्वारा स्वच्छता व जल संरक्षण जागरूकता के लिए बुधवार को हटिया ग्राम सभा के सरकारी स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता विषयक प्रतियोगिता हटिया स्कूल बबुरी के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।जिसमें अमृता भारती कक्षादृ4 ने प्रथम, गोबिंदा कक्षादृ4 ने द्वितीय तथा शिवानी कक्षादृ5 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की प्रशिक्षिका रंधा ने बच्चों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाया तथा स्वच्छता क्लब के लिए चयनित बच्चों को उनके दायित्व समझाए। प्रतियोगिता के संयोजक राजेश यादव ने प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजेश यादव, रंधा रिसोर्स पर्सन, प्रिंशू बाजपेयी कोआर्डिनेटर, प्रियांशु कैमरा मैन व विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।