Home उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ (मूल संघ) का द्विवार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

राजकीय शिक्षक संघ (मूल संघ) का द्विवार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

JHANSI NEWS: राजकीय शिक्षक संघ (मूल संघ) का द्विवार्षिक सम्मेलन आई एम ए भवन, झांसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पांडे ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री गौरी शंकर शुक्ला उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी ने अपने संबोधन में शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। उनके सम्मान और हितों की रक्षा करना समाज व सरकार की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की हर उचित मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व महामंत्री एवं संरक्षक गौरी शंकर शुक्ला ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने का ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं। शिक्षक संघ का उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनके दायित्वों को और सशक्त बनाना है।
प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री अशोक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही शक्ति है। शिक्षक संघ के माध्यम से शिक्षकों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना होगा। प्रांतीय महामंत्री केदार नाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए संघ हमेशा सक्रिय रहा है और आगे भी रहेगा।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से मनोज मिश्रा, संजय शर्मा, नरेंद्र पस्तोर, प्रद्युम्न दुबे, चंद्रभान सिंह, मिलन गुप्ता, संतोष शाक्य, अनिल भारती,विमलेश अग्रवाल, अब्दुल वहीद, जगदीश रंजन द्विवेदी, काजी अजमत उल्ला, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेश तिवारी, कौशलेंद्र दुबे, मजीद खान, राम सिंह मो. हनीफ, क्षमा वर्मा, रोहिणी वर्मा, प्रमीलेश निरंजन, रेखा कुशवाहा, सविता वर्मा, सुनीता वर्मा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरशद सिद्दीकी एवं  मानसी आर्या, उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत एवं प्रियंका गौरव, मंत्री मो. जलील खान, संयुक्त मंत्री जितेंद्र भारती एवं प्रियंका शिवहरे, संगठन मंत्री नवीन जैन एवं प्रभा, मीडिया प्रभारी नरेंद्र प्रजापति सांस्कृतिक मंत्री आशीष कुमार सिंह एवं मयंका कुमारी, कोषाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रचार मंत्री शिवकुमारी,
आय व्यय निरीक्षक कैलाश नारायण तिवारी, विधि मंत्री जितेंद्र कुमार, संरक्षक मनोज कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी निर्वाचित हुए. कार्यक्रम का संचालन राहुल जैन ने किया और आभार जलील खान मंडलीय मंत्री  ने किया।