Home उत्तर प्रदेश रवि गुप्ता को उत्तर प्रदेश युवा का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया

रवि गुप्ता को उत्तर प्रदेश युवा का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया

MIRZAPUR NEWS: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री रामललित गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ महेंद्र गुप्ता, तथा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक साहू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ डीसी गुप्ता की सहमति से महासंगठन के प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें मीरजापुर के युवा समाजसेवी साहू रवि गुप्ता को उत्तर प्रदेश युवा का “प्रदेश संगठन महामंत्री” मनोनीत किया गया। रवि गुप्ता ने विभिन्न पदों पर निर्वहन करते हुए समाज में सबसे सक्रिय भूमिका के रूप में कार्य किया है समाज में एक प्रेरणादायी भूमिका निभाते रहे हैं उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं मिर्जापुर जिले में वैश्य समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं, मित्रजन और भाजपा युवा साथियों ने बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दिया। नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत प्रदान करेंगे, जिससे कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में समाज के प्रति समस्या एवं साहू समाज की उत्पीड़न हो रहे समस्याओं का निदान हो सके।और साहू रवि गुप्ता ने बताया की महासंगठन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश का बहुसंख्यक तेली साहू समाज जनसंख्या अनुपात में अपनी राजनीतिक भागीदारी के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद कर रही है, बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश स्तरीय तेली समाज का महाकुंभ सम्मेलन होगा।