PRATAPGARH NEWS: सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ आरपी सरोज द्वारा राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ का भौतिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कक्षाओं का निरीक्षण किया गया. कक्षा 9 में संतोष कुमार शुक्ला द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय का अध्यापन किया जा रहा था तथा कक्षा 10 में प्रवीण कुमार सिंह द्वारा अंग्रेजी विषय का अध्यापन कार्य किया जा रहा था.सह जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया तथा बच्चों के अधिगम के स्तर के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया.प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह द्वारा विद्यालय के अध्ययन अध्यापन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों मल्टीपरपज हाल,बाउंड्रीवाल के निर्माण तथा शुद्ध पेय जल हेतु आर ओ प्लांट के निर्माण की स्थिति के बारे में बताया गया. अनिल कुमार द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला में उपकरणों आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई.शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.निरीक्षण के दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण और अध्ययन अध्यापन कार्य से संतुष्टि व्यक्त की गई तथा आवश्यक निर्देश दिया गया. निरीक्षण के समय पर प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज चंडीगोविंदपुर प्रतापगढ़ शशांक कुमार सिंह उपस्थित रहे।







