BHADOHI NEWS: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ बनाने के लिए अब प्रार्थना सभा के दौरान नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कुछ विद्यार्थियों में योग गतिविधियां पहले से संचालित है, जबकि शेष विद्यालयों में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया है। जिले में 885 प्राथमिकी,पूव माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। जिनमें 1.30 लाख से अधिक छात्र – छात्राएं पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षण कार्य के साथ-साथ सह- शौक्षिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। पिछले वर्ष भी परिषद की ओर से विद्यालयों में योगाभ्यास कराने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन कई स्कूलों में इसका नियमित पालन नहीं हो रहा था। इसे देखते हुए सचिव ने दोबारा पत्र जारी कर सभी विद्यालयों में योग गतिविधियां सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देश के अनुसार प्रशिक्षित शिक्षक और अनुदेशक बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कराएंगे। योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन,अनुलोम – विलोम और कपालभाति के साथ दौड़, स्ट्रेचिंग तथा सामान्य व्यायाम भी शामिल होंगे। इसके बच्चों की शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ उनकी एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम् पांडेय ने बताया कि सभी विद्यालयों को नियमित योगाभ्यास कराने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। स्कूल खुलने के बाद इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा,ताकि छात्र – छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।







