Home उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड : हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट के 53 लाख छात्रों का रिजल्ट आज

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट के 53 लाख छात्रों का रिजल्ट आज

34
0

प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल गुरूवार की सायं चार बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जायेगा। इस दौरान करीब 53 लाख छात्र – छात्राओं का रिजल्ट घोषित होगा। परीक्षा के दौरान करीब पांच लाख छात्र – छात्राओं ने परीक्षा छोड दी थी।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज बताया कि गुरूवार की सायं चार बजे यूपी बोर्ड के डायरेक्टर / सभापति डॉ महेन्द्र देव परीक्षा परिणामों की घोषणा यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट – www.upsmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर की वेबसाइट https://results.Digilocker.gov.in/ पर देखा जा सकता है।