KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती तीन दिन पहले घर से बिना बताए कही चली गई, काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गांव के दो लोगों पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है, मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री 7 जून की शाम साढ़े पांच बजे के करीब घर से बिना बताए कही चली गई , पीड़ित का आरोप है कि खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित आरोपी युवक के घर उलाहना देने गया तो उसके साथ गाली गलौच व धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने ननमई गांव निवासी अनिल पुत्र प्रहलाद व नाटा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







