KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती पड़ोसी गांव के एक युवक से चोरी छिपे मोबाइल से बात करती थी, परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले युवती को पड़ोसी गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी जो इंटरमीडिएट तक पढ़ी है, पड़ोसी गांव के एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी, पीड़ित का आरोप है कि एक सितंबर की रात साढ़े 11 बजे के करीब पड़ोसी गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर सैनी पुलिस ने गरई गांव निवासी गोलू यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







