MIRZAPUR NEWS: सांगीपुर पुलिस ने युवती के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मुरैनी पूरे पाण्डेय निवासी नन्हें पाल पुत्र शिवराम ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बीस वर्षीया पुत्री बीती तीस जून को दोपहर घर से निकली। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने खोजबीन की। पता न चलने पर पीड़ित ने सांगीपुर थाना के राजमतीपुर गांव निवासी विकास पाल पुत्र अशोक के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आंशका को लेकर तहरीर दी है। पीड़ित ने तहरीर मे यह भी कहा है कि आरोपी द्वारा बेटी के अपहरण के पहले परिवार को जानलेवा धमकी दी जा चुकी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास पाल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।







