Home उत्तर प्रदेश युवक के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में चार के विरुद्ध...

युवक के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के समीप दुकान से घर जा रहे युवक के साथ कुछ लोग रास्ते में रोक कर गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।  कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र कल्लू ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र विवेक रविवार की शाम साढ़े छः बजे के करीब टेडीमोड स्थित दुकान बंद कर घर जा रहा था, पीड़ित का आरोप है कि दिलावरपुर गांव के समीप कुछ लोग उसके पुत्र विवेक को रोककर गाली गलौच करने लगे जिसका विरोध करने पर विपक्षी मारपीट कर लहुलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। हरिश्चंद्र की शिकायत पर सैनी पुलिस ने सौरई बुजुर्ग निवासी दीपक, गोलू , भानू व इंद्रजीत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।